BE PROUD TO BE AN INDIAN

सोमवार, दिसंबर 25, 2017

अच्छा जीवन जीने की सीख देता संग्रह

बाल कविता-संग्रह - बाल मन की किलकारी 
कवि - डॉ. मेजर शक्तिराज 
प्रकाशन - अमृत बुक्स, कैथल 
पृष्ठ - 88 
कीमत - 200 /- ( सजिल्द )
 बच्चों के पसंदीदा विषयों को लेकर उन्हें सिखाने, अच्छा इंसान बनाने का प्रयास करता संग्रह है ' बाल मन की किलकारी ' | इस संग्रह में आठ-आठ पंक्तियों की 75 कविताएँ हैं |

बुधवार, नवंबर 01, 2017

जीवन को करीब से देखती ग़ज़लें

ग़ज़ल-संग्रह – ये कभी सोचा न था
शायर – डॉ. रूप देवगुण
प्रकाशक – पूनम प्रकाशन, दिल्ली
पृष्ठ - 80
कीमत – 125 /- ( सजिल्द )
रूप देवगुण कविता, लघुकथा, कहानी के प्रमुख हस्ताक्षर हैं, लेकिन ग़ज़ल वे सामान्यत: नहीं लिखते लेकिन “ ये कभी सोचा न था ” ग़ज़ल के क्षेत्र में उनका प्रथम प्रयास है | वे स्वयं लिखते भी हैं -
लघुकथा, कविता, कहानी तो लिखी मैंने बहुत
पर ग़ज़ल भी कह सकूंगा ये कभी सोचा न था | (पृ. – 37 )
भले ही यह ग़ज़ल के क्षेत्र में उनका प्रथम प्रयास है लेकिन उन्होंने काफिया, रदीफ़ को बखूबी संभाला है | ग़ज़लों में गेयता भी है | भावों में नजाकत देखिए -
सीढ़ी से वो यूँ उतरी हौले-हौले
जैसे सीढ़ी को ही उतरते देखा है | (पृ. – 60 )

बुधवार, अक्तूबर 11, 2017

प्रेम, समाज और जीवन-दर्शन की बात करता ग़ज़ल-संग्रह

ग़ज़ल-संग्रह – कहो बात दिल की
शायर – रूप देवगुण
प्रकाशक – सुकीर्ति प्रकाशन, कैथल
पृष्ठ – 80
कीमत – 200 /- ( सजिल्द )
ग़ज़ल का हर शे’र आजाद होने के कारण शायर के पास अपनी बात कहने के मौके ज्यादा होते हैं | वह एक ही ग़ज़ल में विभिन्न पहलुओं को उठा पाने में सफल रहता है | रूप देवगुण का गजल संग्रह “ कहो बात दिल की ” भी इसी का उदाहरण है | शायर अपनी 70 गजलों के द्वारा प्रेम, समाज और जीवन-दर्शन की बात करता है |

बुधवार, अक्तूबर 04, 2017

श्रृंगार के विरह पक्ष को ब्यान करता संग्रह

कविता-संग्रह – सिर्फ तुम से ही
कवयित्री – विम्मी मल्होत्रा
प्रकाशन – समर पेपरबैक्स
पृष्ठ – 102
कीमत – 110 /- ( पेपर बैक )
प्यार और इन्तजार की बात करती कविताओं का गुलदस्ता है ‘ विम्मी मल्होत्रा ’ का प्रथम कविता-संग्रह “ सिर्फ तुम से ही ” | पुस्तक का शीर्षक ही विषय वस्तु को ब्यान करता है | इस संग्रह में इस शीर्षक की कोई कविता नहीं, लेकिन सभी कविताएँ जिस अज्ञात को समर्पित हैं, जिस प्रिय को कवयित्री ने अपनी रचनाओं का आधार बनाया है, उसी को शीर्षक के माध्यम से दर्शाया है | हालांकि प्यार से इतर विषयों पर भी कवयित्री ने कलम चलाई है, लेकिन इस संग्रह का मुख्य स्वर प्यार ही है |

बुधवार, सितंबर 27, 2017

निजी अनुभवों और सामाजिक मुद्दों की बात करता संग्रह

पुस्तक – मन दर्पण
लेखक – माड़भूषि रंगराज अयंगर
प्रकाशक – बुक बजूका
कीमत – 175 /-
पृष्ठ – 166 ( पेपरबैक )
माड़भूषि रंगराज अयंगर कृत ‘ मन दर्पण ’ 5 गद्य और 60 पद्य रचनाओं से सजा संग्रह है | इन 65 रचनाओं में लेखक ने निजी पीडाओं, निजी अनुभवों और सामाजिक मुद्दों पर अपनी लेखनी चलाई है |

बुधवार, सितंबर 20, 2017

भक्ति और नैतिक मूल्यों की बात करता कविता-संग्रह

कविता-संग्रह – अर्चना के उजाले
कवि – ज्ञानप्रकाश ‘ पीयूष ’
प्रकाशक – सुकीर्ति प्रकाशन, कैथल
पृष्ठ – 160
कीमत – 400 /- ( सजिल्द )
जीवन कैसा है, कैसा होना चाहिए और आदर्श जीवन के लिए कैसी जीवन शैली अपनाई जाए, इसका चिन्तन बुद्धिजीवी वर्ग करता ही है | इसी प्रकार का चिन्तन झलकता है ‘ ज्ञानप्रकाश पीयूष ’ जी के प्रथम कविता-संग्रह “ अर्चना के उजाले ” में | उन्होंने इस संग्रह में जीवन के विभिन्न पक्षों को छूने के साथ-साथ वीर जवानों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की है, भारत रत्न अब्दुल कलाम, शहीद हनुमंथप्पा और कर्त्तव्यनिष्ठ दानामांझी के चरित्र को दिखाती कविताएँ भी लिखी हैं | वे राष्ट्रीय युवा दिवस को याद करते हुए विवेकानन्द को याद करते हैं तो कलम के सिपाही प्रेमचन्द को भी शब्द-गुच्छ भेंट करते हैं, लेकिन उनकी कविताओं का मुख्य स्वर भक्ति भावना और नैतिक मूल्यों का समर्थन ही है |

बुधवार, सितंबर 13, 2017

बाल मनोविज्ञान की गहरी समझ को दिखाता कहानी-संग्रह

बाल कहानी-संग्रह – बचपन के आईने से
कहानीकार – डॉ. शील कौशिक
प्रकाशक – अमृत बुक्स, कैथल
पृष्ठ – 88
कीमत – 250/- ( सजिल्द )
बाल साहित्य लिखते समय लेखक के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है कि वह अपने स्तर को बच्चों के स्तर तक लेकर जाए, तभी वह बच्चों के प्रिय विषयों को चुन सकता है और विषयों को उस तरीके से निभा पाता है कि बच्चे उसे सहजता से आत्मसात कर सकें | डॉ. शील कौशिक के बाल कहानी-संग्रह “ बचपन के आईने से ” को पढ़ते हुए कहा जा सकता है कि लेखिका इस चुनौती की कसौटी पर खरी उतरी है | इस बाल कहानी-संग्रह में 18 कहानियां हैं | पुस्तक का शीर्षक किसी कहानी पर आधारित नहीं अपितु यह उनकी समग्रता पर आधारित है | लेखिका ने जीवन को बचपन के आईने से देखने का सफल प्रयास किया है |

बुधवार, अगस्त 30, 2017

लिव इन रिलेशन की असलियत दिखाता उपन्यास

उपन्यास– कस्बाई सिमोन

लेखिका– शरद सिंह 

प्रकाशक – सामयिक प्रकाशन, नई दिल्ली 

पृष्ठ– 208 

कीमत– 150 /- ( पेपरबैक )

सेकेंड सेक्सकी लेखिका सिमोन द बोउवार का जन्म पेरिस में हुआ| सिमोन ने और भी किताबें लिखी| उसने अपने प्रेमी ज्यां पाल सार्त्र के विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया, लेकिन उसके साथ रही| इतना ही नहीं, उसके साथ रहते हुए दूसरे पुरुष से प्रेम भी किया| वह स्त्री स्वतन्त्रता की प्रबल समर्थक थी| उसका कहना था कि औरत को यदि स्वतंत्रता चाहिए तो उसे पुरुष की रुष्टता को अनदेखा करना ही होगा|

मंगलवार, अगस्त 15, 2017

पाठक को चिन्तन के लिए विवश करती कृति

पुस्तक – दशा और दिशा 
लेखक – माड़भूमि रंगराज अयंगर 
प्रकाशक – ऑनलाइन गाथा 
कीमत – 150 /-
पृष्ठ – 140 
संस्कृत में गद्य काव्य और पद्य काव्य के अतिरिक्त चंपू काव्य होता है, लेकिन हिंदी में गद्य-पद्य को साथ-साथ लिखने का चलन कम ही है | माड़भूमि रंगराज अयंगर ने इस दिशा में प्रयोग किया है | उनकी प्रथम पुस्तक “ दशा और दिशा ” में 33 रचनाएँ हैं, जिनमें 11 गद्य और 22 पद्य हैं | गद्य रचनाओं में 7 लेख और 4 कथात्मक रचनाएं हैं | 

मंगलवार, अगस्त 08, 2017

जीवन का हर सुर सुनाता संग्रह ‘ मन सरगम ’

हाइकु-संग्रह – मन सरगम 
कवयित्री – डॉ. आरती बंसल
प्रकाशक – एजुकेशनल बुक सर्विस 
कीमत – 150 /-
पृष्ठ – 112 ( पेपर बैक )
कवि कर्म का मुख्य उद्देश्य होता है अभिव्यक्ति और जिस विधा में यह सही ढंग से हो सके कवि उसी को चुनता है | हाइकु एक विदेशी विधा है, लेकिन हिंदी में दिन-प्रतिदिन लोकप्रिय हो रही है | कवयित्री आरती बंसल ने भी इसी विधा को अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया है और मन-मस्तिष्क में उठती लहरों से निकले 456 हाइकु रूपी मोतियों की मंजूषा तैयार की है “ मन सरगम ” नाम से | इस हाइकु-संग्रह को उन्होंने 56 विषयों में विभक्त किया है |

बुधवार, जुलाई 26, 2017

लघुकथा विधा पर विचार करती महत्त्वपूर्ण कृति

पुस्तक - आधुनिक हिंदी लघुकथा : आधार एवं विश्लेषण 
लेखक - रूप देवगुण 
प्रकाशन - सुकीर्ति प्रकाशन, कैथल 
पृष्ठ - 216
कीमत - 450 / - ( सजिल्द )
लघुकथा विधा के रूप में कब शुरू हुई, प्रथम लघुकथा कौन-सी है, लघुकथा का विकास क्रम क्या है और इसके प्रमुख तत्व कौन से हैं, यह प्रश्न अभी तक अनुत्तरित हैं | अलग-अलग विद्वानों के मत अलग-अलग हैं, लेकिन इन प्रश्नों के उत्तर ढूँढने के प्रयास जारी हैं | रूप देवगुण जी की कृति " आधुनिक हिंदी लघुकथा : आधार एवं विश्लेषण " इसी दिशा में किया गया महत्त्वपूर्ण प्रयास है, जिसे पढ़कर इन प्रश्नों के उत्तर ढूँढने में शोधार्थियों को काफ़ी मदद मिलेगी |

बुधवार, मई 10, 2017

ज़िंदगी की कुरूपता में आशा की धूप देखता कविता-संग्रह

कविता-संग्रह – मुट्ठी भर धूप
कवयित्री – अल्पना नागर 
प्रकाशक – हिन्दुस्तानी भाषा अकादमी 
पृष्ठ – 126
कीमत – 200 /- ( सजिल्द )
77 कविताओं और 25 क्षणिकाओं से सज़ा कविता-संग्रह “ मुट्ठी भर धूप ” अल्पना नागर का पहला कविता-संग्रह है | “ मुट्ठी भर धूप ” किसी कविता का शीर्षक न होकर कवयित्री की उस आशावादी सोच का परिचायक है, जो इन कविताओं में यत्र-तत्र व्याप्त है | 

बुधवार, मई 03, 2017

रूप देवगुण की काव्य साधना को दिखाती पुस्तक

पुस्तक – काव्य का अनवरत यात्री : रूप देवगुण
लेखिका – डॉ. आरती बंसल
प्रकाशक – सुकीर्ति प्रकाशन, कैथल
पृष्ठ – 144
कीमत – 300 /-
कविता की आलोचना के लिए भावुक मन और तार्किक बुद्धि दोनों की आवश्यकता होती है, क्योंकि भावुक मन कविता से तादात्म्य बैठाने में मदद करता है और तार्किक बुद्धि कविता के विभिन्न पहलुओं पर विचार करने में मदद करती है | " काव्य का अनवरत यात्री : रूप देवगुण " नामक पुस्तक पढ़ते हुए यह बात यकीनी रूप से कही जा सकती है कि इस पुस्तक की लेखिका " डॉ. आरती बंसल " में ये दोनों गुण विद्यमान हैं |

बुधवार, मार्च 15, 2017

रूप देवगुण की कहानियों में प्रेम ( अंतिम भाग )

मानवेतर प्राणियों से प्रेम 

प्रेम का संबंध सिर्फ व्यक्तियों से नहीं | मानवेतर प्राणियों से भी प्रेम हो जाता है | मानवेतर प्राणी भी प्रेम को समझते हैं और प्रत्युत्तर में प्रेम करते हैं | सामान्यत: उनकी वफादारी आदमी से भी अधिक होती है | कुत्ता इनमें से सबके आगे है | कुत्तों को अक्सर घरों में पाला जाता है और कुत्ते और उसके मालिक के बीच आदमी-पशु जैसे संबंध न रहकर अपनत्व के संबंध पैदा हो जाते हैं | कुता मालिक और उसके परिवार को अपना मानता है | ‘ समभाव ’ इसी प्रेम को दर्शाती कहानी है |

बुधवार, मार्च 08, 2017

रिश्तों और संबंधों की कहानियाँ

अनाम रिश्ते

रिश्ते सिर्फ खून के ही नहीं होते | कुछ रिश्ते खून से बाहर भी होते हैं | खून से बाहर के रिश्ते अक्सर खून के रिश्तों से ज्यादा महत्त्वपूर्ण हो जाते हैं, क्योंकि खून के रिश्ते चुनने का अधिकार आपको नहीं होता, लेकिन खून से बाहर के रिश्ते आप खुद चुनते हैं | आमतौर पर हर रिश्ते का नाम होता है, लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जिनका कोई नाम नहीं होता | ये अनाम रिश्ते अनाम होते हुए भी कुछ ऐसी बात रखते हैं कि इन्हें रिश्ते कहा जाता है | इनमें प्रेम भले ही गुमनाम रूप में बहता है, लेकिन इनमें प्रेम होता अवश्य है, क्योंकि बिना प्रेम के कोई रिश्ता, रिश्ता हो ही नहीं सकता, खासकर ऐसा रिश्ता जिसे चुनने, छोड़ने का अधिकार आपको हर वक्त है | प्रेम के जिस रूप को कोई नाम न दिया जा सके, जिसे किसी परिभाषा में न बांधा जा सके, प्रेम का वो रूप जिन रिश्तों में बहता है, उन्हें अनाम रिश्ते कहा जाता है और ऐसे अनाम रिश्ते बहुधा नाम वाले रिश्तों से कहीं अधिक बेहतर और कहीं अधिक पवित्र होते हैं | ‘ वेदना का चक्रव्यूह ’ ऐसे ही अनाम रिश्ते की कहानी है | यह रिश्ता है यामिनी और प्रकाश के दरम्यान |

बुधवार, मार्च 01, 2017

वासनाजनित आकर्षण को दिखाती कहानियां

आकर्षित होकर लोग प्रेम की ओर ही बढ़ेंगे, यह जरूरी नहीं | कई बार यह आकर्षण वासना को भी जन्म देता है | इस वासना का शिकार कई बार दोनों पक्ष होते हैं तो कभी कोई एक | यह वासनाजनित आकर्षण अक्सर पवित्र दोस्ती को कलुषित कर देता है | दोस्ती को पवित्र रिश्ता माना जाता है या यूँ कहें कि रिश्तों से भी पवित्र होती है दोस्ती, लेकिन दोस्त बनाना जितना आसान है, दोस्ती निभाना उतना ही मुश्किल है | खासकर आधुनिक दौर में जब विपरीत लिंगी दोस्त बन जाते हैं, तब इस रिश्ते की पवित्रता बनाए रखना बड़ी मुश्किल चुनौती होती है | 

बुधवार, फ़रवरी 22, 2017

सहज आकर्षण की कहानियाँ

भाग- 1
भाग - 2 
भाग - 3 
भाग - 4 
भाग - 5 
आकर्षण प्रकृति का शाश्वत नियम है | नैगेटिव और पाजिटिव सदैव एक दूसरे को आकर्षित करते हैं | मानव में भी विपरीत लिंगियों के बीच आकर्षण पाया जाता है | यह स्वाभाविक ही है | यही आकर्षण प्रेम का आधार है | आकर्षण के बिना प्रेम संभव ही नहीं, क्योंकि प्रेम तभी होगा, जब कोई अच्छा लगेगा | अच्छा लगना ही आकर्षण है | प्रेम के लिए आकर्षण आवश्यक तो है, लेकिन आकर्षण ही प्रेम नहीं | यह महज पहला सोपान है | आकर्षण हर बार प्रेम में बदले, यह भी ज़रूरी नहीं | 

मंगलवार, फ़रवरी 14, 2017

अपार आशाएं जगाता लघुकथा-संग्रह

लघुकथा-संग्रह - आशा की किरणें 
लघुकथाकार - सत्यप्रकाश भारद्वाज 
प्रकाशन -  अंशिका पब्लिकेशन 
कीमत - 150 /-
पृष्ठ - 96 ( पेपरबैक )
साहित्य में लघु विधाओं को देखकर इन्हें लिखना जितना आसान लगता हैं, वास्तव में उन्हें लिखना उतना ही कठिन होता है क्योंकि इनमें गागर में सागर भरना होता है, जिसके लिए विशेष महारत की आवश्यकता होती है | आजकल लघुकथाएँ भी काफ़ी मात्रा में लिखी जा रही हैं लेकिन लघुकथाएँ चुटकला बनने से बचें और वे मात्र सपाट बयानी न हों इसके लिए लघुकथाकार का सजग होना बेहद जरूरी है | यूँ तो जीवन का हर विषय लघुकथा में समेटा जा सकता है, लेकिन विषय को लघुकथा का रूप देना ही लघुकथाकार के लिए चुनौती होती है | लघुकथा-संग्रह “ आशा की किरणें ” पढ़ते हुए यह अहसास होता है कि सत्यप्रकाश भारद्वाज जी ने इस चुनौती का सामना सफलतापूर्वक किया है | इस संग्रह में 83 लघुकथाएं है जो जीवन के विभन्न पहलुओं को समेटे हुए हैं |

मंगलवार, फ़रवरी 07, 2017

संस्कार की मार सहता प्रेम

भाग- 1
भाग - 2 
भाग - 3 
भाग - 4 
मन को मारने और मन को जीतने में बड़ा अंतर है, लेकिन दुर्भाग्यवश हमारे समाज में मन को जीतने की बजाए मन को मारना सिखाया जाता है | ऋषि-मुनि भी तो यही करते आए हैं | दुनिया छोड़कर जंगल भाग जाना मन को मारना ही है | ऋषियों की तपस्या को भंग करने के लिए अप्सराओं को भेजा जाता था | अगर ऋषियों ने वासना का दमन करने की बजाए उसे जीता होता तो कोई भी अप्सरा सफल नहीं हो पाती | ऋषियों का बात-बात पर क्रोधित हो उठना भी क्रोध को दबाना है, क्रोध को जीतना नहीं | वासना का दमन, क्रोध का दमन, लालच का दमन कितना भी किया जाए, अवसर पाकर विस्फोट जरूर होता, लेकिन जो इन्हें जीत लेते हैं, वो इनसे पार हो जाते हैं | 

मंगलवार, जनवरी 31, 2017

विशुद्ध प्रेम की कहानी

भाग- 1
भाग - 2 
भाग - 3 
पुस्तक प्राप्ति का स्थान 
प्रेम किया नहीं जाता, बस हो जाता है और प्रेम का हो जाना विशुद्ध प्रेम है और ऐसा प्रेम आमतौर पर विपरीत लिंगियों में ही पाया जाता है | ‘ बस ठीक है ’ कहानी में प्रेम के इस रूप को देखा जा सकता है | प्रेम चाहते सब हैं, लेकिन युवा प्रेम करें, यह भारतीय समाज को कम ही स्वीकार्य है, इसी कारण भारत में प्रचलित अधिकाँश प्रेम कहानियाँ दुखांत हैं | प्रेम के दुखांत होने के अनेक कारण हैं | कभी कोई बेवफा हो जाता है, कभी समाज विरोध करता है, कई बार समाज का डर या संस्कार प्रेम की अभिव्यक्ति में बाधा बन जाते हैं और प्रेम अंदर ही अंदर सुलगता रहता है | हालांकि प्रेमी समाज से टकराने की बातें करते हैं और टकराते भी हैं, लेकिन ‘ बस ठीक है ’ एक ऐसे प्रेमी जोड़े की कहानी है जो दुविधा में ही काफी वक्त व्यतीत कर देता है और समय पर सही फैसला नहीं ले पाता | दुविधा में जीने वाले लोग, समय पर सही फैसला न ले पाने वाले लोग ज़िन्दगी जी नहीं पाते, वे बस वक्त काटते हैं | कहानी का शीर्षक ‘ बस ठीक है ’ भी इसी ओर इंगित करता है |  

मंगलवार, जनवरी 24, 2017

एकनिष्ठ प्रेम और उदात्त प्रेम

प्रेम के अनेक रूप हैं, लेकिन प्रेम शब्द आते ही हमारे ध्यान में प्रेमी-प्रेमिका का चित्र उभरता है | प्रेम के अन्य रूप इस विशुद्ध रूप से उसी प्रकार भिन्न हैं, जैसे भक्ति और वात्सल्य, श्रृंगार रस का अंग होते हुए भी इससे अलग हैं | यह विशुद्ध प्रेम सिर्फ़ अपने प्रियतम को देखता है | दुनिया की उसे कोई परवाह नहीं होती  | ऐसा एकनिष्ठ प्रेम बहुधा समाज को स्वीकार नहीं होता, जिससे ऐसे प्रेम में दुःख मिलते हैं | लेखक इन दुखों को देखकर ऐसे प्रेम के बारे में सोचता है, जिसमें व्यक्तिगत प्रेम की भावना न हो | 

मंगलवार, जनवरी 17, 2017

रूप देवगुण की कहानियों में प्रेम का स्वरूप

रूप देवगुण की कहानियों में प्रेम के ये सब रूप पवित्रता और अपवित्रता के साथ विद्यमान हैं | रूप देवगुण के चार कहानी-संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं | पहला कहानी-संग्रह “ मैं+तुम=हम ” 1983 में प्रकाशित हुआ, दूसरा कहानी-संग्रह “ छतें बिन मुंडेर की ” 1985 में, तीसरा कहानी-संग्रह “ कब सोता है यह शहर ” 1992 में और चौथा कहानी-संग्रह “ अनजान हाथों की इबारत ” 2004 में प्रकाशित हुआ | इन चार संग्रहों के अतिरिक्त उनकी चुनिन्दा कहानियों के तीन संकलन भी प्रकाशित हुए, लेकिन उनमें इन्हीं संग्रहों की कहानियाँ हैं | अत: मूल रूप से उनके यही चार कहानी संग्रह हैं और इनमें 45 कहानियाँ संकलित हैं | प्रेम का वर्णन न्यूनाधिक मात्रा में उनके चारों संकलनों की कहानियों में मिलता है |

बुधवार, जनवरी 04, 2017

कहानी और प्रेम

कहानी का इतिहास उतना ही पुराना है, जितना मानवीय जीवन, क्योंकि कहानी मानवीय स्वभाव का हिस्सा है | हर आदमी किसी-न-किसी रूप में कहानी सुनता और सुनाता है | जीवन की हर घटना कहानी का विषय बनती है, ऐसे में प्रेम, जो जीवन का अहम् हिस्सा है, कहानियों से अलग कैसे रह सकता है | प्रेम क्या है ?, इसके बारे में सबका अपना-अपना नज़रिया है | प्रेम के समर्थन में बड़े-बड़े दावे भी किए जाते हैं, और प्रेम को लेकर ही तलवारें भी खिंचती हैं, ऑनर किलिंग होती है | इसके संकुचित और विस्तृत अर्थ समाज में सदा से साथ-साथ व्याप्त रहे हैं | प्रेम को भले किन्हीं भी अर्थों में व्यक्त किया जाए, प्रेम के बारे में यह निश्चित है कि इसके बिना समाज का निर्माण हो ही नहीं सकता; मानव समाज ही नहीं, पशुओं के दल भी इसी भाव पर एकत्र रहते हैं | आखिर ऐसा क्या है प्रेम में ? क्या यह एक-दूसरे की ज़रूरतों की पूर्ति का माध्यम है ? 

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...