आधुनिक काल की शुरुआत भारतेंदु काल ( 1857 -1900 ई . ) से मानी जाती है । भारतेंदु मंडल के कवियों ( भारतेंदु हरिश्चन्द्र, बदरीनारायण चौधरी प्रेमघन , प्रताप नारायण मिश्र , अम्बिका दत्त व्यास, बालमुकन्द गुप्त , राधाचरण गोस्वामी, राधाकृष्ण दास ) से नए युग का सूत्रपात हुआ लेकिन इनसे पूर्व के कुछ कवि ( सेवक सरदार, राज लक्ष्मण सिंह, गोविन्द गिल्लाभाई आदि ) ऐसे भी हुए जिन्हें रीतिकाल के बाद के माना गया लेकिन वे भारतेंदु युग से पूर्व के थे इन्हें पूर्व प्रवर्तित काव्य परम्परा के कवि कहा जाता है ।
19 वीं सदी में जन्में प्रमुख साहित्यकार ( जन्म के क्रम पर आधारित ) निम्न हैं -
19 वीं सदी में जन्में प्रमुख साहित्यकार ( जन्म के क्रम पर आधारित ) निम्न हैं -
- 1815-1881 - सेवक
- 1826-1896 - राज लक्ष्मण सिंह
- 1844-1914 - बालकृष्ण भट्ट
- 1845-1884 - सरदार
- 1850-1911 - सुधाकर द्विवेदी
- 1850-1885 - भारतेंदु हरिश्चन्द्र
- 1851-1887 - लाला श्रीनिवास दास
- 1855-1923 - बदरीनारायण चौधरी ' प्रेमघन '
- 1856-1894 - प्रतापनारायण मिश्र
- 1857-1899 - ठाकुर जगमोहन सिंह
- 1858-1900 - अम्बिकादत्त व्यास
- 1858-1937 - नाथूराम शर्मा " शंकर "
- 1859-1906 - रामकृष्ण वर्मा
- 1859-1915 - सत्यनारायण कविरत्न
- 1859-1925 - राधाचरण गोस्वामी
- 1859-1929 - श्रीधर पाठक
- 1864-1938 - महावीरप्रसाद द्विवेदी
- 1865-1907 - बालमुकुन्द गुप्त
- 1865-1947 - अयोध्यासिंह उपाध्याय ' हरिऔध '
- 1866-1930 - लाला भगवानदीन
- 1866-1932 - जगन्नाथ रत्नाकर
- 1872- ? - रामचरित उपाध्याय
- 1875-1945 - श्यामसुन्दरदास
- 1880-1936 - मुंशी प्रेमचन्द
- 1881-1939 - सरदार पूर्ण सिंह
- 1883-1922 - चन्द्रधर शर्मा ' गुलेरी '
- 1884-1940 - आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
- 1885- ? - बेढब बनारसी
- 1886-1964 - मैथिलीशरण गुप्त
- 1888-1963 - बाबू गुलाबराय
- 1888-1968 - माखनलाल चतुर्वेदी
- 1889-1937 - जयशंकर प्रसाद
- 1895-1963 - सियारामशरण गुप्त
- 1896- ? - वियोगी हरि
- 1896-1963 - सूर्यकांत त्रिपाठी ' निराला '
- 1896-1967 - सुदर्शन
- 1896-1974 - सेठ गोविन्ददास
- 1897-1960 - बालकृष्ण शर्मा ' नवीन '
- 1898-1966 - उदयशंकर भट्ट
- 1900-1977 - सुमित्रानंदन पन्त
***********
( मेरे नोट्स पर आधारित, सुझाव आमंत्रित )
***********
नोट - एक ही वर्ष में पैदा हुए साहित्यकार जन्म माह के आधार पर आगे-पीछे हो सकते हैं ।
8 टिप्पणियां:
बहुत ही अच्छा लगा ...
यह बहुत अच्छी जानकारी दी आपने
सुंदर !
ज्ञानवर्धक !
संग्रहणीय प्रस्तुति ! आभार !
जानकर अच्छा लगा कि सब साहित्यकारों के बारे में जानकारी है।
...बहुत बढिया जानकारी दी आपने....आभार!
बहुत सुन्दर और उपयोगी जानकारी...
बहुत सुन्दर और उपयोगी जानकारी,सब साहित्यकारों के बारे में जानकारी है।
एक टिप्पणी भेजें