हाइकु-संग्रह – मन सरगम
कवयित्री – डॉ. आरती बंसल
प्रकाशक – एजुकेशनल बुक सर्विस
कीमत – 150 /-
पृष्ठ – 112 ( पेपर बैक )
कवि कर्म का मुख्य उद्देश्य होता है अभिव्यक्ति और जिस विधा में यह सही ढंग से हो सके कवि उसी को चुनता है | हाइकु एक विदेशी विधा है, लेकिन हिंदी में दिन-प्रतिदिन लोकप्रिय हो रही है | कवयित्री आरती बंसल ने भी इसी विधा को अपनी अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया है और मन-मस्तिष्क में उठती लहरों से निकले 456 हाइकु रूपी मोतियों की मंजूषा तैयार की है “ मन सरगम ” नाम से | इस हाइकु-संग्रह को उन्होंने 56 विषयों में विभक्त किया है |


