BE PROUD TO BE AN INDIAN

मंगलवार, जून 30, 2015

वाक्यांश के लिए प्रयुक्त शब्द { भाग - 1 }


  • अंडज - अंडे से जन्म लेने वाला |
  • अकथनीय - जिसको कहा न जा सके | 
  • अकाट्य - जिसको काटा न जा सके | 
  • अक्षम्य - जो क्षमा न किया जा सके |  
  • अखंडनीय - जिसका खंडन व किया जा सके |
  • अखाद्य - जो खाने योग्य न हो | 
  • अगणित - जिसकी गिनती न की जा सके | 
  • अगाध - जो बहुत गहरा हो |
  • अगोचर - जो इन्द्रियों द्वारा न जाना जा सके | 
  • अग्रगण्य - जो पहले गिना जाता हो |
  • अग्रणी - सबसे आगे रहनेवाला |
  • अचिंत्य - जिसका चिंतन न किया जा सके | 
  • अचूक - जो खाली न जाय | 
  • अच्युत - जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके | 
  • अछूत - जो छूने योग्य न हो |
  • अछूता - जो छुआ न गया हो |
  • अजन्मा - जिसने अभी तक जन्म न लिया हो | 
  • अजर - जो कभी बूढ़ा न हो |
  • अजातशत्रु - जिसका कोई शत्रु न हो | 
  • अजेय - जिसको जीता न जा सके |
  • अज्ञात - जिसका पता न हो | 
  • अज्ञेय -जिसे जाना न जा सके | 
  • अटल - जो अपनी बात से न टले | 
  • अटूट - न टूटनेवाला | 
  • अडिग - जो अपनी बात से न डिगे | 
  • अतर्क्य / तर्कातीत - जो तर्क से परे हो | 
  • अतिक्रमण - सीमा का अनुचित उल्लंघन | 
  • अतिथि - जिसके आगमन की तिथि निश्चित न हो | 
  • अतिवृष्टि - आवश्यकता से अधिक बरसात |
  • अतिशयोक्ति - किसी बात को अत्यधिक बढ़ाकर कहना | 
  • अतीत - जो व्यतीत हो गया हो | 
  • अतीन्द्रिय - इन्द्रियों की पहुँच से बाहर | 
  • अतुलनीय - जिसकी तुलना न की जा सके | 
  • अत्याज्य - जिसको त्यागा न जा सके | 
  • अथाह - जिसकी गहराई का पता न लग सके | 
  • अदम्य - जिसका दमन न किया जा सके | 
  • अदर्शनीय - जो देखने योग्य न हो | 
  • अदृश्य - जिसे देखा न जा सके | 
  • अदृष्टपूर्व - जो पहले न देखा गया हो | 
  • अदूरदर्शी - आगे का विचार न कर सकनेवाला |
  • अद्यतन - जो आज तक से संबंध रखता हो |
  • अद्वितिय - जिसके बराबर दूसरा न हो |
  • अधर्म - धर्म-शास्त्र के विरुद्ध कार्य | 
  • अधिकृत - जिस पर किसी ने अधिकार कर लिया हो / जिसे अधिकार में ले लिया गया हो |
  • अधित्यका - पहाड़ के ऊपर की ज़मीन |
  • अधिनायक - सर्वाधिक अधिकार प्राप्त शासक | 
  • अधिनियम - विधायिका द्वारा स्वीकृत नियम |
  • अधिशुल्क - वास्तविक मूल्य से अधिक लिया जानेवाला शुल्क | 
  • अधिसूचना - वह सूचना जो सरकार के प्रयास से जारी हो | 
  • अधुनातन - जो अब तक से संबंध रखता है | 
  • अधोहस्ताक्षरकर्ता - जिसके हस्ताक्षर नीचे अंकित हैं | 
  • अध्यादेश - अादेश जो एक निश्चित अवधि तक ही लागू हो | 
  • अध्यूढ़ा - वह स्त्री जिसके पति ने दूसरी शादी कर ली हो |
  • अनन्तर - जो बिना अंतर के घटित हो |
  • अनन्य - अन्य से संबंध न रखनेवाला / किसी एक में ही आस्था रखनेवाला |
  • अनन्योपाय - जिसका कोई दूसरा उपाय न हो | 
  • अनपेक्षित - जिसकी अपेक्षा न हो |
  • अनभिज्ञ - जिसे किसी बात का पता न हो |

{ विभिन्न व्याकरणों से संग्रहित }

LinkWithin

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...