कहानी-संग्रह - इंतज़ार अतीत के पन्नों से
लेखिका - मालती मिश्रा
प्रकाशन - समदर्शी प्रकाशन, भिवानी
पृष्ठ - 146
कीमत - 175/-
अतीत के पन्नों में झाँकते हुए मालती मिश्रा ने जिन कहानियों की रचना की है, उनका संकलन है "इंतज़ार अतीत के पन्नों से" । इस संकलन में तेरह कहानियाँ है, जो ज्यादातर सामाजिक ही हैं । प्रेम कहानियाँ भी हैं, लेकिन प्रेम की सहज स्वीकृति नहीं है । ज्यादातर पात्र माँ-बाप की मर्जी के ख़िलाफ़ जाकर विवाह करते हैं । माँ-बाप की मर्जी के ख़िलाफ़ जाकर विवाह करने का लड़कियों के जीवन पर प्रभाव दिखाना भी लेखिका का उद्देश्य रहा है । गलतफहमियों का प्रभाव भी दिखाया गया है और अतीत और वर्तमान की तुलना भी है ।






