- अंडज - अंडे से जन्म लेने वाला |
 - अकथनीय - जिसको कहा न जा सके |
 - अकाट्य - जिसको काटा न जा सके |
 - अक्षम्य - जो क्षमा न किया जा सके |
 - अखंडनीय - जिसका खंडन व किया जा सके |
 - अखाद्य - जो खाने योग्य न हो |
 - अगणित - जिसकी गिनती न की जा सके |
 - अगाध - जो बहुत गहरा हो |
 - अगोचर - जो इन्द्रियों द्वारा न जाना जा सके |
 - अग्रगण्य - जो पहले गिना जाता हो |
 - अग्रणी - सबसे आगे रहनेवाला |
 - अचिंत्य - जिसका चिंतन न किया जा सके |
 - अचूक - जो खाली न जाय |
 - अच्युत - जो अपने स्थान या स्थिति से अलग न किया जा सके |
 - अछूत - जो छूने योग्य न हो |
 - अछूता - जो छुआ न गया हो |
 - अजन्मा - जिसने अभी तक जन्म न लिया हो |
 - अजर - जो कभी बूढ़ा न हो |
 - अजातशत्रु - जिसका कोई शत्रु न हो |
 - अजेय - जिसको जीता न जा सके |
 - अज्ञात - जिसका पता न हो |
 - अज्ञेय -जिसे जाना न जा सके |
 - अटल - जो अपनी बात से न टले |
 - अटूट - न टूटनेवाला |
 - अडिग - जो अपनी बात से न डिगे |
 - अतर्क्य / तर्कातीत - जो तर्क से परे हो |
 - अतिक्रमण - सीमा का अनुचित उल्लंघन |
 - अतिथि - जिसके आगमन की तिथि निश्चित न हो |
 - अतिवृष्टि - आवश्यकता से अधिक बरसात |
 - अतिशयोक्ति - किसी बात को अत्यधिक बढ़ाकर कहना |
 - अतीत - जो व्यतीत हो गया हो |
 - अतीन्द्रिय - इन्द्रियों की पहुँच से बाहर |
 - अतुलनीय - जिसकी तुलना न की जा सके |
 - अत्याज्य - जिसको त्यागा न जा सके |
 - अथाह - जिसकी गहराई का पता न लग सके |
 - अदम्य - जिसका दमन न किया जा सके |
 - अदर्शनीय - जो देखने योग्य न हो |
 - अदृश्य - जिसे देखा न जा सके |
 - अदृष्टपूर्व - जो पहले न देखा गया हो |
 - अदूरदर्शी - आगे का विचार न कर सकनेवाला |
 - अद्यतन - जो आज तक से संबंध रखता हो |
 - अद्वितिय - जिसके बराबर दूसरा न हो |
 - अधर्म - धर्म-शास्त्र के विरुद्ध कार्य |
 - अधिकृत - जिस पर किसी ने अधिकार कर लिया हो / जिसे अधिकार में ले लिया गया हो |
 - अधित्यका - पहाड़ के ऊपर की ज़मीन |
 - अधिनायक - सर्वाधिक अधिकार प्राप्त शासक |
 - अधिनियम - विधायिका द्वारा स्वीकृत नियम |
 - अधिशुल्क - वास्तविक मूल्य से अधिक लिया जानेवाला शुल्क |
 - अधिसूचना - वह सूचना जो सरकार के प्रयास से जारी हो |
 - अधुनातन - जो अब तक से संबंध रखता है |
 - अधोहस्ताक्षरकर्ता - जिसके हस्ताक्षर नीचे अंकित हैं |
 - अध्यादेश - अादेश जो एक निश्चित अवधि तक ही लागू हो |
 - अध्यूढ़ा - वह स्त्री जिसके पति ने दूसरी शादी कर ली हो |
 - अनन्तर - जो बिना अंतर के घटित हो |
 - अनन्य - अन्य से संबंध न रखनेवाला / किसी एक में ही आस्था रखनेवाला |
 - अनन्योपाय - जिसका कोई दूसरा उपाय न हो |
 - अनपेक्षित - जिसकी अपेक्षा न हो |
 - अनभिज्ञ - जिसे किसी बात का पता न हो |
 
{ विभिन्न व्याकरणों से संग्रहित }
2 टिप्पणियां:
बहुत अच्छी उपयोगी प्रस्तुति
बहुत उम्दा प्रयास।आभार
एक टिप्पणी भेजें